रिपोर्ट -अनुज सिंह
हापुड़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर संविधान की प्रस्तावना दोहराया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बच्चियों को मिष्ठान वितरण तथा उपहार भेंट किया। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति के दौरान उन्होने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों तथा स्वतंत्रता दिलाने में बलिदान महान पुरुषों को याद करने का समय है। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार ने कहा गणतंत्र पर्व मनाने का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले महान पुरुषों को के योगदान को याद करना है उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक पालन करके देश में योगदान देना चाहिए। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी कलेक्ट्रेट परिसर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मेरठ रोड़ स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं परेड का मान प्रमाण ग्रहण किया गया। रैतिक परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं ज़िलाधिकारी प्रेरणा शर्मा द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


