Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : श्री राम लीला समिति ने कराया राम चरित्र मानस पाठ का आयोजन, कल निकलेगी भव्य शोभा यात्रा


रिपोर्ट- नवीन गौतम/ मौ0 हाशिम 
हापुड़। रामलीला मैदान लज्जापुरी में श्री राम लीला समिति द्वारा श्री राम पंचवटी मन्दिर में अयोध्या में भगवान श्री रामलला के गर्भगृह में विराजित होने के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे श्री रामलला विजय पर्व महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष में शनिवार को श्री राम चरित्र मानस पाठ व संकीर्तन पुरे भक्तिभाव के कराया गया। राम चरित्र मानस पाठ के मुख्य यजमान अनिल आज़ाद व उनकी पत्नी सुनीता आजाद ने पूजन कर कार्यकर्म का शुभारंभ किया।

 राम चरित्र मानस पाठ विद्वान कथा व्यास पंडित हरीश शास्त्री द्वारा पूजन कर भगवान श्री राम कथा को सुनाया गया। श्री राम लीला समिति के प्रधान रविंद्र गुप्ता व संरक्षक अनिल आज़ाद ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री रामलला के गर्भगृह में विराजित होने के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे श्री रामलला विजय पर्व महोत्सव के उपलक्ष में समिति द्वारा मन्दिर में राम चरित्र मानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है और सोमवर 22 जनवरी को शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर पंडित जगदीश शर्मा, पंडित कन्हैया शर्मा, राम लीला समिति के महामंत्री विनोद कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल सुनीता आजाद, जितेन्द्र कंसल, उमेश मित्तल, प्रदीप कुमार, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहें।