हापुड़। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 गांधी विहार के मौ.काशीनाथ नगर में पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने इंटरलॉकिंग एवम आर सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस मौके पर चेयरमैन पुष्पा देवी ने कहा कि जल्द ही सभी वार्डो में निर्माण कार्यों की शुरुआत की जाएगी।वार्ड नंबर 21 गांधी विहार के मौ.काशीनाथ नगर में 16,28781 लाख रूपए की लागत से नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सभासद पवन भास्कर, बसपा नेता अखलेश कुमार, राजकुमार सागर, नगर पालिका कर्मचारी एवम सभासद सहित समस्त वार्डवासी मौजूद रहें।


