हापुड़। बुधवार को यातायात पुलिस की टीम ने सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों के की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सड़कों पर बने कट पर रिफ्लेक्टर लाइट लगाई गई हैं ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। यातायत प्रभारी निरीक्षक उपदेश यादव ने बताया कि बुधवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़को के डिवाइडर के पास बने कट पर रिफ्लेक्टर लाइट और थ्री-व्हीलर, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, कार सहित वाहनों पर लाल, पीली व सफेद रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। इसके अतिरिक्त सभी वाहन चालकों को बताया गया कि रात में गाड़ी चलाते समय सावधानियां बरतते हुए अपने वाहन धीमी गति में चलाने के लिए जागरूक करने के अलावा यातायात नियमों की समुचित पालना करने, लाइट व डिपर का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर वाहनों की नंबर प्लेट के साथ आगे और पीछे एक चमकीली टेप को लगाया जाएगा तो रात को हेडलाइट की रोशनी पड़ने पर टेप चमक जाएगी और यह आभास हो जाएगा कि सामने कोई वाहन खड़ा है और चालक सतर्क भी हो जाएगा।



