By - Naveen Gautam/ Anuj Singh
हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत "हमारा आंगन हमारे बच्चे" उत्सव एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती ब्रह्मा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी एवं कार्यवाहक जिला प्रोबेशन अधिकारी इला प्रकाश, वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन कसाना एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, जीआईसी प्रवक्ता को बुके देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा कहा गया कि ऐसी कार्यक्रमों के माध्यम से परिषदीय विद्यालय एवं गांव की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित और बड़ा प्लेटफार्म मिलता है और यही बच्चे आगे जाकर विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गतजनपद के विभिन्न विद्यालय एवं बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया और अलग-अलग विषय पर मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए गए।
सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चुनाव कमेटी द्वारा किया गया। पहले स्थान हापुड़ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नान के छात्र पार्थ भारद्वाज ने प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर कंपोजिट विद्यालय अहमदपुर नयागांव की छात्रा छवि ने हाइड्रोजन फ्यूल पर स्थान बनाया। तीसरे स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगढ़ के छात्र निशु द्वारा चंद्रयान विषय पर मॉडल बनाकर पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतिभाग करने वाले अन्य सभी बच्चों को सर्टिफिकेट और स्टेशनरी दी गई। वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन कसाना द्वारा कहा गया कि यह पुरस्कार न केवल बच्चों के लिए है बल्कि उनके साथ मेहनत करने वाले अध्यापकों की मेहनत का भी फल है।
हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर,आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मानित किया गया। उत्तम कार्य करने वाले अध्यापकों एवं नोडल संकुल शिक्षकों एवम प्रत्येक ब्लॉक से 2- 2 छात्रों को भी सम्मानित किया गया।शासन द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं को जन समुदाय तक पहुंचाने के लिए और शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों द्वारा प्राप्त की जा रही उपलब्धियां को प्रोत्साहित करने के लिए हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव मनाया गया। नोडल संकुल शिक्षकों में अर्चना श्रीवास्तव नरेंद्र कुमार सरस्वती नीलाक्षी रश्मि शर्मा को सम्मानित किया गया। प्रत्येक ब्लॉक के दो दो छात्रों को निपुण मानक पूरा करने के लिए प्रशस्ति पत्र और स्कूल बैग एवम स्टेशनरी दी गई। सिंभावली ब्लॉक से शगुन, रिया।हापुड़ ब्लॉक से वंश और लक्ष्यढोलना ब्लॉक से तन्वी और वीर प्रताप जबकि गढ़मुक्तेश्वर सेराधिका व प्रिंस का चयन किया गया। ब्लॉक मैं शिक्षण कार्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों बबीता अंशु,अर्चना शिखा रानी, शाजिया परवीन को सम्मानित किया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी सम्मान प्राप्त करने वाले बच्चों और अध्यापकों को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में एस आर ज़ी भरत शर्मा सोहनवीर, ए आर पी विपिन चौहान ललित, महेश, संदीप, ब्लॉक पीटीआई सत्येंद्र एवम अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी रचना द्वारा कार्यक्रम में आने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



