By - Anuj Singh
हापुड़। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने 02 गुमशुदाओ सगी बहनों को अथक प्रयास के बाद सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर से लापता युवतियों को हाफिजपुर पुलिस ने मात्र 48 घण्टे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
- परिजनो ने थाने पर कराई थी गुमशुदगी दर्ज
हाफिजपुर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने बताया कि उनकी दो बेटी घर से बिना बताये कही चली गई हैं पिता की तहरीर पर दो सगी बहनों की गुमशुदगी एव बरामदगी के लिये एक टीम का गठन कर उपरोक्त दोनों बहन बड़ी की उम्र 25 वर्ष व छोटी बहन उम्र 20 वर्ष को आज बरामद कर उनके माता पिता को सुपुर्द किया गया।



