Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : मोनांड विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ साइंस एवं कृषि और स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वाधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व पशुपालन और डेयरी व्यवसाय में नई तकनीकी विषय पर व्याख्यान का आयोजन


हापुड़/पिलखुवा। मोनांड विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ साइंस एवं कृषि और स्कूल ऑफ इंजिनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वाधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व पशुपालन और डेयरी व्यवसाय में नई तकनीकी विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें नितारा गोर्मलोन एलएलपी संस्थापक मनीष जैन ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष जैन एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ० एन०के० सिंह, कुलपति डॉ० मोहम्मद जावेद, कुलसचिव कर्नल प्रो० डॉ0 डी०पी० सिंह एवं उपकुलपति प्रवेश रोहित शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वि०वि० के स्कूल ऑफ सांइस एवं कृषि की संकायाध्यक्ष डॉ० सौरभी दत्ता ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया। 
 मनीष जैन ने बताया कि नितारा एक मुफ्त व्यवसाय है जो किसानों के लिए सभी प्रकार की सेवायें प्रदान करता है। उन्होंने डेयरी उद्यौग से जुड़ी अकादमिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया और इस विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी व नवाचार के महत्व और उपयोगिता की जानकारी दी। और विद्यार्थियों के जिज्ञासाओ का समाधान किया। उससे जुड़े शोध और अध्ययन के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। वि०वि० के शिक्षक डॉ० अविनाश शर्मा द्वारा मंच का सफल संचालन एवं डॉ० ऋचा यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
 कार्यशाला में विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के संकायाध्यक्ष विकास त्यागी, डॉ० ऋचा यादव, रितु चिक्कारा, दीपक कुमार, राजीव कुमार, विवेक त्यागी, संतोष कुमार, श्रवण कुमार, अमित चौधरी, अमित राठौर, डॉ० कपिल, प्रिंसी एवं लोकेन्दर, चेतन कुमार, वि०वि० के मीडिया प्रभारी विपुल चौधरी एवं डॉ० गणेश शंकर आदि के साथ बड़ी संख्या में छात्र भी मौजूद रहे।