चेयरमैन ने फूलगढ़ी में किया सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास
हापुड़। शनिवार को नगर पालिका चेयरमैन पुष्पा सिंह ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड 17 मौ0 फूलगढ़ी में एचआर जनरल स्टोर से बीलाल मस्जिद व अनीश के मकान से नसरू की दुकान तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर चेयरमैन पुष्पा सिंह का वार्डवासियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर संदीप वाल्मीकि, राकेश कुमार, अब्दुल मलिक, मरगूब हसन, कासिम कुरेशी, फिरोज मालिक, भूपेंद्र उर्फ मोनू, रिजवान भाई, नितिन, अखिलेश, धर्मेंद्र, सुनील, सागर प्रधान आदि नगर पालिका कर्मचारी एवम सभासद सहित समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे।


