Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : रामगोपाल यादव के जन्म दिन पर हवन कर लंबी आयु की कामना की : आशुतोष

रामगोपाल यादव के जन्म दिन पर हवन कर लंबी आयु की कामना की : आशुतोष 

हापुड़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव का जन्म दिन हापुड़ के समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से दावेदार आशुतोष शर्मा ने बताया जन्म दिन के उपलक्ष पर गरीबों को खाना खिलाया गया। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी के लिए हवन का आयोजन किया, जिसमें उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ समाजवादी नेता कार्यक्रम में शामिल रहे जिसमें प्रमुख रूप से प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, राकेश यादव, पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, असीम यादव, पूर्व एमएलसी उत्तर प्रदेश और सैकड़ो की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी ने सभी का धन्यवाद किया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं का मार्गदर्शन किया साथी 2027 का चुनाव मजबूती से लड़ने के लिए सभी नेताओं को मार्गदर्शित भी किया।
 समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष शर्मा ने बताया कि सपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव जी का जन्मदिन निजी कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव देवेंद्र जाखड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष यादि ईलाही कुरैशी, पूर्व नगर अध्यक्ष हसीन चौधरी ने प्रोफेसर साहब की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव महिला सभा शालू जौहरी, युनुस चौधरी, जावेद इगृशी, अतीक चौधरी, आरिफ कुरैशी, सैयद बदर आदि मौजूद रहे।