- पालिका के बुलडोजर रात को 12 बजे व्यापरियों की दुकान के स्लैब तोड़े,
- गुस्साए व्यापारियों ने चेयरमैन और पुलिस से पालिका कर्मी पर कार्रवाई की मांग की
रिपोर्ट - परवेज अली
गढ़मुक्तेश्वर।भाजपा नेता के छोटे भाई के स्कूटी के शोरूम के बाहर स्लैब को रात के अंधेरे में बुलडोजर से तोड़ दिया, जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने पालिका की मनमानी करने पर हंगामा किया।
पालिका के कुछ कर्मी मनमाने ढंग से विभिन्न स्थानों पर बिना नोटिस दिए आधी रात को दुकानों के बाहर तोडफ़ोड़ करते नजर आ रहे हैं। जिससे व्यापारियों में रोष पनपना हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशील बंसल ने बताया कि उनके छोटे भाई अनिल बंसल तहसील रोड पर पुरानी सब्जी मंडी पर स्कूटी के शोरूम का संचालन करते हैं। जहां पर दो दिन पहले पालिका का बुलडोजर पहुंचा और उनके शोरूम के बाहर बने स्लैब को तोड़ गए। इस तरह की गलत हरकतों से व्यापारियों में रोष पनपना हुआ है। जिसको लेकर रविवार को व्यापारियों ने एकत्र होकर पीडि़त व्यापारी सुनील बंसल के स्कूटी के शोरूम पर पहुंचकर बैठक की और पालिका के खिलाफ हंगामा किया। इस दौरान व्यापारियों ने मौके पर पालिकाध्यक्ष राकेश बजरंगी और कस्बा चौकी प्रभारी विपिन को मौके पर बुलाया और आधी रात में बुलडोजर से स्लैब में तोडफ़ोड़ करने वाले की शिकायत की,
पालिकाध्यक्ष राकेश बजरंगी का कहना है कि आधी रात में तोडफ़ोड़ करने वाले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर व्यापारी नेता मूलचंद सिंघल, सुबोध शर्मा, फिरासत अली, सुनील गोयल, फकरू अहमद, डा. हर्षवर्धन शर्मा, आदेश, आमिरक खान, जगवा मौजूद रहे।


