Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : सिटी कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर मे एक व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी। पुलिस ने शव परिजनों को सौपा।


By -Anuj Singh 
हापुड़। सिटी कोतवाली क्षेत्र के तहसील परिसर मे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 
मिली जानकारी के अनुसार थाना देहात थाना क्षेत्र के मौहल्ला भीम नगर निवासी पप्पू पुत्र डूंगर पहलवान उर्फ डोबर सिंह उम्र करीब 58 वर्ष तहसील चौराहे पर ही फुटपाथ पर बनी दुकानो के आस-पास ही बैठा हुआ देखा जाता था। बताया जा रहा हैं की मृतक की शादी नहीं हुई थी वह अकेले ही रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि पप्पू शराब पीने का आदि था। वह शराब पीकर कही भी लेट जाता था और कई कई दिनों तक घर भी नहीं आता था। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों को सुपुर्द कर दिया।