Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ पुलिस ने मोबाइल स्वामियों को दी दीपावली पर खुशियों की सौगात, खोए हुए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।


हापुड़। जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास कर आम जनमानस के गुमशुदा/खोये हुए विभिन्न कम्पनियों के 155 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 42 लाख रुपये) बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किये गये।

जनपद हापुड़ में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गयी है। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही के क्रम में सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास कर विभिन्न राज्यों/जनपदों से कुल 155 मोबाईल फोन बरामद कर वास्तविक मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किये गये।

दीपावली के पर्व पर अपने खोए हुए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे जिनक द्वारा हापुड़ पुलिस का आभार प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।