Banga Electronics

Kidszee

हापुड़। JMS GROUP OF INSTITUTIONS में गुंडागर्दी, मामूली बात पर छात्र को पीटा, हाथ तोड़ा, थाना हाफिजपुर पुलिस ने तीन स्टूडेंट्स पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच-9 स्थित jms of institutions में कुछ छात्रों ने बीबीए छात्र पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। इसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। पीडि़त छात्र ने तीन छात्रों सन्नी, विशेष व प्रियांशु को नामजद कराते हुए थाने में तहरीर दी है।



गांव पीरनगर सूदना निवासी प्रियांशु ने बताया कि वह एनएच-9 स्थित jms of institutions में बीबीए का छात्र है। पांच नवंबर दोपहर लगभग डेढ़ बजे कालेज में तीन छात्रों ने जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी गाली गलौज कर यहां से चले गए। कालेज के अन्य छात्रों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हमले में उसके सीधे हाथ की हड्डी टूट गई है। अस्पताल में उपचार में व्यस्त होने के कारण वह थाने पर शिकायत दर्ज नहीं करा सका था।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीडि़त छात्र की तहरीर पर सन्नी, विशेष व प्रियांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।