Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : थाना हापुड नगर पुलिस टीम ने करीब 05 दिन पूर्व घटित सलमान हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।


By- Anuj Singh 
हापुड़। थाना हापुड नगर पुलिस टीम ने करीब 05 दिन पूर्व घटित सलमान हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।

> जिनके कब्जे/निशानदेही से आलाकत्ल चाकू, लोहे का पाइप व अभियुक्त की रक्तरंजित जैकेट बरामद ।

> गिरफ्तार अभियुक्त से सलमान (मृतक) बार-बार अपने उधारी के पैसों की मांग करता था जिस कारण अभियुक्त अपने आप को अपमानित महसूस करता था जिसके चलते अभियुक्त द्वारा सलमान की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।

संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 01-12-2024 को थाना हापुड नगर क्षेत्रांतर्गत मोदीनगर रोड पर चौकी नगौला से आगे सडक किनारे खेत मे सलमान पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला अलीनगर थाना हापुड नगर जनपद हापुड का शव मिला था, उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण, फॉरेंसिक टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था तथा घटना में संलिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी/अनावरण करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीमें गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।

कार्यवाहीः-

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस द्वारा थाने के मु०अ०सं० मु0अ0सं0 790/24 धारा 103, 238 बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से आलाकत्ल चाकू, लोहे का पाइप व अभियुक्त की रक्तरंजित जैकेट बरामद हुई है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक:- 
मोदीनगर रोड दस्तोई कट।

हत्या का कारणः-

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त देवराज उर्फ भूपेन्द्र साप्ताहिक बाजारो में चाबी छल्ले की दुकान लगाता है। जिसकी करीब 06 माह पहले मृतक सलमान उपरोक्त से जान पहचान हुई थी। सलमान मोटरसाईकिल के ठेले पर बर्तन बेचने का काम करता था तथा उसी ठेले को साप्ताहिक पैठ में लगाता था। करीब 5 माह पहले अभियुक्त देवराज उर्फ भूपेन्द्र ने सलमान से थोडे थोडे करके 4500 रूपये उधार लिये थे। जिसको लेकर सलमान अभियुक्त देवराज उर्फ भूपेन्द्र से बार बार रुपयों का तगादा करता था। जिस कारण देवराज उर्फ भूपेन्द्र अपने आप को अपमानित महसूस करता था। दिनांक 30.11.2024 को भी सलमान के द्वारा अभियुक्त देवराज उर्फ भूपेन्द्र को पैसे का तगादा कर भला बुरा कहा गया था। जिसके चलते दिनांक 01.12.2024 को अभियुक्त देवराज उर्फ भूपेन्द्र उपरोक्त ने लोहे के पाइप व चाकू से सलमान की हत्या कर शव को मोदीनगर रोड के किनारे खेत मे डाल दिया था।

गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

देवराज उर्फ भूपेन्द्र पुत्र यशपाल निवासी ए/774 फर्स्ट फ्लोर गली नं0 2 रहमान बिल्डिंग शहादरा थाना शहादरा दिल्ली हाल निवासी सतेन्द्र शर्मा का किराये का मकान मोहल्ला वैशाली कालोनी थाना हापुड देहात जनपद हापुड।

बरामदगी का विवरणः-

1. आला कत्ल चाकू व लोहे का पाइप।
2. अभियुक्त की रक्तरंजित जैकेट ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. प्रभारी निरीक्षक श्री मुनीष प्रताप सिंह थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
2. उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
3. उ0नि0 श्री जितिन शर्मा थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
4. है0का0 707 विनोद कुमार थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
5. है0का0 903 रजनीश थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
6. है०का0 494 अजय शंकर थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
7. का0 910 कृष्णकांत थाना हापुड नगर प्रदेश हापुड।