निर्माण श्रमिक जनसेवा केन्द्र (सी०एस०सी०) के माध्यम से पंजीयन कराकर प्राप्त कर सकते है विभिन्न योजनाओं का लाभ
By- Naveen Gautam
हापुड़। उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न प्रकार की योजनायें बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही है।
हापुड़ सहायक श्रमआयुक्त सर्वेश कुमारी ने बताया कि मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, सन्त रविदास शिक्षा सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, कन्या विवाह सहायता योजना. महात्मा गाँधी पेंशन योजना, निर्माण कामगार अन्त्येष्टि सहायता योजना एवं आपदा राहत सहायता योजना आदि प्रमुख है। यहाँ यह अवगत कराना है कि उपरोक्त योजनाओं के हितलाभ प्राप्ति हेतु निर्माण श्रमिक को अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र (सी०एस०सी०) के माध्यम से बोर्ड के पोर्टल www.upbocw.in पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है। निर्माण से सम्बन्धित 18 से 60 वर्ष के ऐसे निर्माण श्रमिक जो 40 प्रकार की निम्न प्रकियाओं जैसे (वेल्डिंग कार्य, बढई का कार्य, कुओं खोदना, रोलर चलाना, छप्पर डालने का कार्य, राजमिस्त्री का कार्य, प्लम्बरिंग, लौहार, मोजैक पॉलिश, सडक निर्माण, मिक्सर चलाने का कार्य, पुताई, इलेक्ट्रिक वर्क, हथौडा चलाने का कार्य, सुरंग निर्माण, टाईल्स लगाने का कार्य, केंए से गाद तलछट हटाने का कार्य, चट्टान तोडने का कार्य या खनिकर्म, स्प्रे वर्क या मिक्सिंग वर्क, मार्बल एवं स्टोन्स वर्क, चौकीदारी (निर्माण स्थल), सभी प्रकार के पत्थर काटने, तोडने व पीसने का कार्य, लिपिकीय / लेखाकर्म (किसी निर्माण अधिष्ठान में लिपिक व लेखाकार के रूप में कार्यरत सभी प्रकार के कर्मकार के लिए), स्वीमिंग पुल, गोल्फकोर्स, आदि सहित अन्य मनोरंजन सुविधाओं का निर्माण कार्य, बांध पुल सडक का निर्माण या भवन निर्माण के अधीन अन्य कोई संकिया, वाढ प्रवन्धन व इस प्रकार के अन्य कार्य से सम्बन्धित सभी कार्य, ठण्डे एवं गर्म मशीनरी की स्थापना और मरम्मत का कार्य, अग्रिशमन प्रणाली की स्थापना एवं मरम्मत का कार्य, बड़े आन्तरिक कार्य जैसे मशीनरी, पुल निर्माण कार्य, मकानो एवं भवनों की आन्तरिक साज-सज्जा का कार्य, खिडकी ग्रिल एवं आदि की गढ़ाई की स्थापना का कार्य, रसोई में उपयोग हेतु मॉडयूलर इकाईयों की स्थापना, सामुदायिक पार्क या फुटपाथ का निर्माण, ईट भट्टो पर ईट निर्माण कार्य, मिट्टी बालू व मौरंग के खनन का कार्य, सुरक्षा द्वार एवं अन्य उपकरणों की स्थापना का कार्य, लिफ्ट एवं स्वचालित सीडियों की स्थापना का कार्य, सीमेंट कंकीट, ईट आदि ढोने का कार्य, मिट्टी का काम, चूना बनाना) में कार्यरत श्रमिकों का पंजीकरण उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकरण, नवीनीकरण एवं योजनाओं के आवेदन आदि की कार्यवाही ऑनलाईन की जाती है, निर्माण श्रमिक के पंजीकरण हेतु आधार नम्बर, मोबाईल नम्बर, बैंक पासबुक एवं राशन कार्ड/फैमिली आई०डी० तथा एक वर्ष में 90 दिन कार्य करने का स्वघोषणा पत्र के साथ नजदीकी जनसेवा केन्द्र (सी०एस०सी०) के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। पंजीकरण के मद में 20 रू0 पंजीकरण शुल्क तथा 20 रू० अंशदान शुल्क जमा कर पंजीकरण की कार्यवाही करायी जा सकती है। जिसके कम में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय हापुड़ द्वारा जनपद हापुड़ के विभिन्न विभिन्न स्थानों पर एवं लेवर अडों पर निर्माण कार्यों में पूर्व से कार्यरत श्रमिकों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण हेतु विशेष कैम्पो का आयोजन किया जा रहा है। जिससे बोर्ड द्वारा देय हितलाभ की प्राप्ति नवीन निर्माण श्रमिकों को भी प्राप्त हो सकें। जनपद हापुड़ में अब तक कुल 167676 निर्माण श्रमिको का पंजीयन बोर्ड के पोर्टल पर हो चुका है।
हापुड़ सहायक श्रमआयुक्त सर्वेश कुमारी ने बताया कि जनपद के सभी पात्र निर्माण श्रमिकों को सूचित किया जाता है कि अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र (सी०एस०सी०) / ओपन पोर्टल (www.upbocw.in) के माध्यम से अथवा श्रम विभाग, हापुड द्वारा आयोजित कैम्पों के माध्यम से उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीयन, नवीनीकरण एवं संचालित योजनाओ का नियमानुसार लाभ प्राप्त कर सकते है।



