Banga Electronics

Kidszee

हापुड़। थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 07 अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार। चोरीे 18 मोटरसाइकल बरामद।

रिपोर्ट- मो0 हाशिम/अनुज सिंह 
हापुड़। थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 07 अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार।

> जिनके कब्जे/निशानदेही पर एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गई 12 मोटर साइकिल, 05 स्कूटी एवं 18 दोपहिया वाहनों के पार्ट्स बरामद ।
> गिरफ्तार अभियुक्तगण एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर उनके पार्ट्स को खोलकर/अलग-अलग कर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।
> गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जिनके विरुद्ध जनपद गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलन्दशहर एवं दिल्ली व हरियाणा में वाहन चोरी आदि से सम्बन्धित करीब 07 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

कार्यवाहीः-
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 07 शातिर वाहन चोरों को चित्तौली रोड़ से गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे/निशानदेही पर एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से चोरी की गई 12 मोटर साइकिल, 05 स्कूटी एवं 18 दोपहिया वाहनों के पार्ट्स बरामद हुए हैं।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 841/2024 घारा 317(2), 317(5), 345(3) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-

1. पप्पू पुत्र खलील निवासी ग्राम इमलिया थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर।
2. नसीर पुत्र शाकिर अब्बासी निवासी ग्राम इमलिया थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर हाल पता मर्दाना वाली गली फैसलाबाद चौकी नरसल घाट थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
3. जिशान पुत्र फरमान निवासी मो० कोठरा शाहनगर थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर।
4. शकील अहमद पुत्र मसीतुल्ला निवासी काली नदी पुल के पास धमैडा मोड थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर।
5. अमित कुमार पुत्र दयाचन्द निवासी चांदपुर पूडी मन्दिर वाला मोहल्ला थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर।
6. अनस खान पुत्र महमूद अली निवासी ग्राम शाहनगर चांद मस्जिद के सामने थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर।
7. बन्टी पुत्र रोहताश निवासी ग्राम नयाबांस मालिक की मडैय्या थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर।
गिरफ्तार अभियुक्तगण एनसीआर क्षेत्र व आसपास के जनपदों से भीडभाड वाली जगहों जैसे तहसील, न्यायालय, रेलवे स्टेशन, बस अड्‌डा आदि से दो पहिया वाहन चोरी कर वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स को अलग- अलग करके बेचते हैं।

बरामदगी का विवरणः-
1. सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाईकिल रजि० नं0 UP 14 EJ 8803 सम्बन्धित मु0अ0सं0 1223/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
2. मोटरसाईकिल हीरो स्प्लैण्डर प्रो रंग काला बिना नम्बर प्लेट सम्बन्धित मु0अ0सं0 812/2017 धारा 379 भादवि थाना सूरजपुर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
3. मोटरसाईकिल हीरो स्प्लैण्डर रंग काला रजि० नं0 HR 34 C 7649 सम्बन्धित मु0अ0सं0 390/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना सदर जनपद गुरुग्राम हरियाणा ।
4. मोटर साईकिल स्पलैंडर के पार्टस रजि० नं0 UP 13 CA 7841 सम्बन्धित मु0अ0सं0 835/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
5. मोटर साईकिल पेशन प्रो के पार्ट्स पार्टस रजि० नं0 UP 37 E 6224 सम्बन्धित मु0अ0सं0 817/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।
6. मोटर साईकिल पेशन प्रो के पार्टस रजि० नं0 UP 37 E 7858 सम्बन्धित मु0अ0सं0 827/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
7. मोटर साईकिल स्पलैंडर प्लस के पार्टस रजि० नं0 UP 37 R 9637 सम्बन्धित मु0अ0सं0 815/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
8. मोटर साईकिल स्पलैंडर प्लस के पार्टस रजि० नं0 UP 37 E 6842 सम्बन्धित मु0अ0सं0 799/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
9. मोटर साईकिल स्पलैंडर प्लस के पार्टस रजि० नं0 UP 37 Q 8044 सम्बन्धित मु0अ0सं0 755/2024 घारा 303(2) बीएनएस थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।
10. स्कूटी TVS JUPITER बिना नम्बर प्लेट सम्बन्धित मु0अ0सं0 7683/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना तीमारपुर दिल्ली।
11. मोटरसाईकिल स्प्लैण्डर प्लस रंग काला रजि० नं0 UP 21 AM 5699
12. मोटरसाईकिल स्प्लेण्डर प्लस रजि० नं0 UP 13 CE 0402
13. मोटरसाईकिल पैशन प्रो रंग काला बिना नम्बर प्लेट
14. मोटरसाईकिल टीवीएस अपाचे आरटीआर रंग सफेद लाल रजि० नं0 UP 16 AZ 9094
15. मोटरसाईकिल स्प्लैण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट
16. मोटरसाईकिल पैशन प्रो रंग लाल रजि० नं0 DL 7 SR 2707
17. मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट
18. मोटरसाईकिल अपाचे आरटीआर रंग पीला बिना नम्बर प्लेट
19. मोटरसाईकिल स्प्लैण्डर प्लस रंग काला रजि० नं0 UP 16 X 1583
20. स्कूटी एक्टिवा रंग काला बिना नम्बर प्लेट।
21. स्कूटी एविएटर रंग ग्रे रजि० नं0 UP 13 U 7744
22. स्कूटी एविएटर रंग महरूम रजि० नं0 UP 15 AJ 0356
23. स्कूटी एविएटर रंग काला रजि० नं0 UP 14 BH 3995
24. 12 अन्य मोटरसाईकिल/स्कूटी के पार्ट्स

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0 1223/2024 घारा 303(2) बीएनएस थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद।
2. मु0अ0सं0 812/2017 धारा 379 भादवि थाना सूरजपुर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0 7683/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना तीमारपुर दिल्ली।
4. मु0अ0सं0 390/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना सदर जनपद गुरुग्राम हरियाणा ।
5. मु0अ0सं0 835/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
6. मु0अ0सं0 817/2024 धारा 303 (2) बीएनएस थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
7. मु0अ0सं0 827/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
8. मु0अ0सं0 815/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
9. मु0अ0सं0 799/2024 घारा 303 (2) बीएनएस थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
10. मु0अ0सं0 755/2024 धारा 303 (2) बीएनएस थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
11. मु0अ0सं0 841/2024 धारा 317(2), 317(5), 345(3) बीएनएस थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़।

नोटः- उक्त अभियोगों के अतिरिक्त अभियुक्त जीशान उपरोक्त पर निम्न अभियोग भी पंजीकृत हैं।
1. मु0अ0सं0 36/2021 घारा 354क, 452, 504 भादवि थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर।
2. मु0अ0सं0 204/2021 धारा 504, 506 भादवि थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर ।
3. मु0अ0सं0 859/2018 धारा 324, 504, 506 भादवि थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री मुनीष प्रताप सिंह थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़।
2. व0उ0नि0 श्री हरि कुमार थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़।
3. उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
4. उ0नि0 श्री प्रवीन चौधरी थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
5. उ0नि0 श्री नितिन चौधरी थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
6. उ0नि0 (यूटी) सुधीर कुमार थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
7. है0का0 494 अजय शंकर थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
8. है0का0 707 विनोद कुमार थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
9. है0का0 903 रजनीश तोमर थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
10. है0का0 689 अमित कुमार थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
11. है०कां) अनुज मलिक सर्विलांस सैल जनपद हापुड।
12. कां0 39 विपुल खोखर थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
13. का0 910 कृष्णकान्त कुशवाहा थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड।