हापुड़। गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय मुरादपुर निज़ामसर व कंपोजिट विद्यालय छतनौरा में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण का समापन हुआ। समस्त छात्राओं को इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रीति चौधरी, आदेश वर्मा व प्रशिक्षिक मनप्रीत खैरा के द्वारा बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित करके कार्यक्रम समाप्त किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रीति चौधरी व आदेश वर्मा ने बताया कि सभी बालिकाएं प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साहित और अनुशासित रही। यह प्रशिक्षण न केवल उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखा रहा है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रहा है। इससे वे भविष्य में किसी भी चुनौती का सामना कर सकेंगी।
ज़िला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा ने कहा कि कक्षा छ: से आठवीं तक की बालिकाओं को शिक्षित और सशक्त बनाया जा रहा है। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत जूडो-कराटे में निपुण बन बालिकाएं आत्मरक्षा को तैयार हो रहीं हैं। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के तहत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम छतनौरा प्रधान अमरपाल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष विनोद कुमार, साक्षी चौधरी, रुचि मलिक, विद्या, पुष्पा, राधा, छमा देवी, विनीता कुमारी, सरिता, प्रीति, गौरव, नंद किशोर, श्रीकांत वर्मा, अमित शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।



