Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : गुरु हनुमान अखाड़े (कुटिया) के अध्यक्ष बने खलीफा संजय पहलवान

(गुरु हनुमान अखाड़े के अध्यक्ष बने खलीफा संजय पहलवान) 




नवीन गौतम 
हापुड़। दिल्ली रोड प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे स्थित गुरु हनुमान अखाड़े कुटिया का नए खलीफा को सभी पहलवानो की सर्वसहमति से चुना गया।
 गुरु हनुमान अखाड़े के वरिष्ठ पहलवान महेश टायर वाले व विजय कुमार ने बताया कि हनुमान अखाड़े के नए खलीफा संजय पहलवान टायर वालों को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है। 



उन्होंने बताया कि कोठी गेट, गंगापुरा, लज्जापुरी, शम्भूपुरा, गणेशपुरा के यहां श्मशान घाट भूमि स्थित हनुमान अखाड़े के नाम हापुड़ के अच्छे अखाड़ो में जाना जाता है। काफी दिनों से खलीफा का स्थान खाली होने के कारण सभी वरिष्ठ पहलवानो की सर्वसहमति से कोठी गेट के रहने वाले सिद्धार्थ नगर निवासी संजय पहलवान को दिल्ली रोड श्मशान घाट स्थित हनुमान अखाड़े का नया खलीफा चुनकर विराजमान किया गया है।




 इस मौके पर नवनियुक्त खलीफा संजय पहलवान ने कहा कि सभी छोटे बड़े व वरिष्ठ पहलवानो ने जो मुझे पदभार सौपा है उसको मैं पूरी लगन व निष्ठा के साथ निर्वाहन करुगा। 



इस अवसर पर पहलवान अजीत सिंह, पहलवान रामबीर सिंह, पहलवान विपिन कुमार, पहलवान महेश कुमार टायर वाले, पहलवान विजय कुमार, गुलाब सिंह, अमित कुमार, लेमन शर्मा, राजीव वर्मा, आशीष कुमार, प्रदीप कुमार यादव, सतीश पाल, नरेंद्र प्रधान जी, विजयपाल सिंह, रणजीत सिंह रेत वाले, जयकुमार सिंह, चंद्रपाल सिंह, कुंवर पाल कैन, पहलवान राहुल सैन, यस सिसोदिया, निगम कुमार, महेश कुमार गिरी, नितिन कुमार, सोनू कुमार, सूर्य प्रकाश, प्रदीप कुमार फौजी, राजीव प्रधान आदि सैकड़ों पहलवानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित खलीफा संजय पहलवान का फूलमाला पहनकर स्वागत किया।