Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस द्वारा ई- रिक्शा से लोगों बैग से सामान चोरी के गैंग के महिला अभियुक्त सहित 03 अभियुक्तों को चोरी के 70 हजार रूपये एँव आभूषण व अवैध असलाह के साथ किया गिरफ्तार।



हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस द्वारा ई- रिक्शा से लोगों बैग से सामान चोरी के गैंग के महिला अभियुक्त सहित 03 नफर अभियुक्तों को चोरी के 70,000/- रूपये एँव आभूषण व अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया गया। 

कार्यवाहीः  पुलिस अधीक्षक हापुड द्वारा वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुडनगर पुलिस के द्वारा थाना हाजा के ई-रिक्शा से लोगों के बैग सामान चोरी के गैंग महिला अभियुक्ता सहित 03 नफर अभियुक्तो 1-. रिंकू पुत्र राजेश निवासी हैदरनगर थाना- हापुड़ नगर जनपद- हापुड़ उम्र-25 वर्ष 2. आसिफ पुत्र शाहबुद्दीन निवासी- हैदरनगर थाना हापुड नगर जनपद- हापुड़ उम्र करीब 33 वर्ष 3-श्रीमति नानू पत्नी राजेश निवासी हैदरगढ़ उम्र करीब 48 वर्ष को मोदीनगर रोड मोर्चरी वाले टी प्वाईंट से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से क्रमशः अभियुक्त रिंकू उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद कारतूस 315 बोर जिन्दा व 04 जोडी बिछुए, पाजेब सफेद धातु, ₹35000 रुपए, अभियुक्त आसिफ उपरोक्त के कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज व 01 नोज पिन पीली धातु व 01 पेन्डल, 25000/- रूपये तथा अभियुक्ता श्रीमति नानू उपरोक्त के कब्जे से 02 नोज पिन पीली धातु, व 10000/- रूपये हुये, उपरोक्त बरामदा माल थाना हाजा के मु.अ.सं. 58/2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है, तथा अभियुक्तगण के अवैध तमंचा व अवैध चाकू की बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु.अ.सं. 235/2025 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट बनाम रिकू व आसिफ पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पताः

1- अभियुक्त रिंकू पुत्र राजेश निवासी- हैदरनगर थाना- हापुड़ नगर जनपद हापुड़ उम्र- 25 वर्ष। 
2- अभियुक्त आसिफ पुत्र शाहबुद्दीन निवासी- हैदरनगर थाना हापुड नगर जनपद हापुड़ उम्र-करीब 33 वर्ष
3- अभियुक्ता श्रीमति नानू पत्नी राजेश निवासी हैदरगढ़ उम्र करीब 48 वर्ष

अभियुक्त रिंकू उपरोक्त से बरामदगी
एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर बोर बरामद 04 जोड़ी बिछुए, पाजेब सफेद धातु ₹35000 रुपए
अभियुक्त आसिफ उपरोक्त से बरामदगी-
एक अदद चाकू नाजायज 01 नोज पिन पीली धातु 01 पेन्डल पीली धातु 25000/- रूपये अभियुक्ता श्रीमती नानू उपरोक्त से बरामदगी, 02 अदद नोज पिन पीली धातु, 10000/- रूपये

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार थाना हापुडनगर जिला हापुड ।
2. म.उ.नि.यूटी सोनी यादव थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
3. म.उ.नि.यूटी रागिनी भदौरिया थाना हापुडनगर जिला हापुड ।
4. हे0का0 622 विजयकांत थाना हापुनदगर जिला हापुड।
5. हे0का0 707 विनोद कुमार थाना हापुनडगर जिला हापुड ।
6. हे0का0 494 अजय शंकर थाना हापुनडगर जिला हापुड
7. का0 39 विपुल खौखर थाना हापुनडगर जिला हापुड
8. पीसी-02 चालक हे0का0 311 मुबारक अली

अपराधिक इतिहास-
मु.अ.सं. 58/2025 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस थाना हापुडनगर हापुड।
मु.अ.सं. 235/2025 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना हापुडनगर जिला हापुड।