Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ : परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान, 38 वाहनों के चालान किए


रिपोर्ट - अनुज सिंह 
हापुड़। मंगलवार को परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से ई- रिक्शा, ऑटो के विरुद्ध अभियान चलाया। इस अभियान में अपंजीकृत, बिना नंबर प्लेट, कर बकाए, फिटनेश समाप्त, नाबालिग द्वारा संचालित ई रिक्शा, ऑटो टेम्पो एवं अन्य वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान 
38 वाहनों का चालान एवं 4 वाहनों को निरुद्ध किया गया निरुद्ध वाहनों को टीपी नगर में खड़ा किया गया है। एआरटीओ रमेश चौबे ने बताया कि चालकों को सचेत किया गया कि वैध प्रपत्रों के साथ ही संचालन।करे। उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।यह अभियान पूरे माह अनवरत रूप में जारी।रहेगा। वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि ऐसे ई रिक्शा जिनका पंजीयन नहीं हो सकता है उसे स्वयं ही कटवा कर स्क्रैप करा ले।