Banga Electronics

Kidszee

हापुड़:नगर पुलिस ने 20-20 हजार के महिला समेत दो ईनाम को गिरफ्तार किया: फर्जी एंव कूटरचित दस्तावेज दिखाकर गरीब लोगों लोगों से धनराशि को हड़पने का कार्य करते थे

थाना हापुड़ नगर पुलिस ने भोले-भाले लोगो को फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों द्वारा बैनामा कर रुपये हडपने वाले गिरोह के 20-20 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित एक महिला सहित दो आरोपी को किया गिरफ्तार।


> गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के ठग हैं, जो थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत धोखाधड़ी के विभिन्न अभियोगों में लगातार फरार/ वांछित चल रहे थे एवं जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 02 जुलाई को 20,000-20,000/- रुपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था।

> गिरफ्तार अभियुक्तगण खाली पडी जमीन/प्लाट को स्वयं का बताते हुए उसके फर्जी एंव कूटरचित दस्तावेज दिखाकर गरीब लोगों की मेहनत-मजदूरी कर छोटी-छोटी बचत से इकठ्ठा की गई धनराशि को हड़पने का कार्य करते हैं।

कार्यवाहीः-

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत धोखाधड़ी के विभिन्न अभियोगों में फरार/बांछित चल रहे 20,000-20,000/- के पुरुस्कार घोषित एक महिला अभियुक्ता सहित 02 अभियुक्तों को मोदीनगर रोड़ ब्लॉक के पास से गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-

1. रीनू पत्नी अमन पुत्री इन्द्रपाल निवासी मौ० अवादनगर थाना बाबूगढ जनपद हापुड हाल पता फौजी कॉलोनी कस्बा व थाना बाबूगड जनपद हापुड़।

2. निशांत पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम भंडगपुर थाना बाबूगढ जनपद हापुड हाल पता फौजी कालोनी कस्बा व थाना बाबूगढ जनपद हापुड।

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

1. देवेन्द्र त्यागी उर्फ गुल्लू पुत्र दिनेश निवासी चमरी थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।

2. रोहताश पुत्र शंकरलाल निवासी सुभाष नगर थाना हापुड देहात जनपद हापुड।

3. संजीत पुत्र इन्द्रपाल निवासी भडंगपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़।

4. जगरोशनी पत्नी इन्द्रपाल निवासी भडंगपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़।
5 . लक्ष्मी पुत्री इन्द्रपाल पत्नी सोहनलाल निवासी भडंगपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़।
6. चन्द्रप्रकाश पुत्र स्व० छीतरमल निवासी न्यू गाँधी विहार थाना हापुड देहात जनपद हापुड़।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

गिरफ्तार अभियुक्तगण एक संगठित गिरोह बनाकर मौ० चमरी में किसी अन्य व्यक्ति की खाली पड़ी जमीन/प्लाट को स्वयं का बताते हुए उसके फर्जी एंव कूटरचित दस्तावेज दिखाकर भोले-भाले लोगों को बीमारी/मजबूरी का बहाना बताकर कम दाम पर बेचने का प्रलोभन देकर शीघ्र फर्जी बैनामा कराकर गरीब लोगों की मेहनत-मजदूरी कर छोटी-छोटी बचत से इकठ्ठा की गई धनराशि को हड़प लेने का कार्य करते हैं एवं फिर अपना पता बदल देते थे। इनके द्वारा 16 फर्जी कूटरचित बैनामा तैयार किये गये हैं व अन्य और फर्जी बैनामा करने सम्बन्धी तथ्य प्रकाश में आये हैं। इन्होंने अलग-अलग नाम व पते के अपने पहचान पत्र व आधार कार्ड बनवा रखे हैं, जिसके जरिए भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में फसांकर आर्थिक लाभ कमाते हैं, जिसके सम्बन्ध में अभी तक थाना हापुड़ नगर पर कुल 06 अभियोग विभिन्न धाराओं में पंजीकृत है