मोटरसाइकिल पर जान जोखिम में डालकर मौत का स्टंट
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव टयाला की सड़क पर तेजराफ्तर मोटरसाइकिल पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक बाइक पर खड़े होकर जान जोखिम में डालकर मौत का स्टंट कर रहा है। जनपद में वीडियो को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल करा जा रहा है। जनपद में समय समय पर यातायात पुलिस द्वारा जागरूक किया जा रहा है। जिसके बाबजूद युवा रील बनाने के शोक में जान जोखिम में डाल कर मौत के स्टंट कर रहे हैं। यातायात प्रभारी छविराम ने बताया वायरल वीडियो को देखी जा रही सभी मोटरसाइकिलो के 43 हजार रुपए के चालान किए गए हैं।