हापुड़। वैदिक सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए हापुड़ के श्री हरमिलाप मंदिर, शिवपुरी में सात दिवसीय बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसका रविवार को समापन हुआ। इस महायज्ञ में डासना शक्तिपीठ के महामंडलेश्वर स्वामी श्री यति नरसिंहानंद सरस्वती गिरी जी महाराज ने पुरोहित की मुख्य भूमिका निभाई।
सप्ताह भर चले इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और यज्ञ में आहुति देकर पुण्य लाभ कमाया। समापन के अवसर पर, महामंडलेश्वर स्वामी श्री यति नरसिंहानंद सरस्वती गिरी जी ने बताया सनातन धर्म के महत्व और वर्तमान में इसके सामने आ रही चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में धार्मिक चेतना और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक हैं।


