Banga Electronics

Kidszee

हापुड़ के ग्राम सबली में मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति को चोर समझ कर मारपीट करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

हापुड़ के ग्राम सबली में मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति को चोर समझ कर मारपीट करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया 

हापुड़। थाना नगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम सबली में मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति साथ मारपीट करने वाले 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 491/2025 धारा 191(2), 115(2), 352 बीएनएस से सम्बन्धित 06 अभियुक्तों को ग्राम सबली से गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

1. विक्रम पुत्र महेन्द्र सिंह उर्फ सौंटी निवासी ग्राम सबली थाना हापुड नगर जनपद हापुड।

2. पवन पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम सबली थाना हापुड नगर जनपद हापुड।

3. रामपाल पुत्र हरदेव निवासी ग्राम सबली थाना हापुड नगर जनपद हापुड।

4. रवि पुत्र बाबू निवासी ग्राम सबली थाना हापुड नगर जनपद हापुड।

5. पिन्टू पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम सबली थाना हापुड नगर जनपद हापुड।

6. विनोद पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम सबली थाना हापुड नगर जनपद हापुड।