जनपद हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक एक स्कॉर्पियो कार की छत और खिड़की पर बैठकर स्टंटबाजी और हुड़दंग करते हुए दिखाई दे रहे थे।
इस वीडियो का यातायात पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए, यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कार्रवाई की और उक्त बाइक का कुल ₹20,500 का चालान किया।
यातायात पुलिस ने जनपद वासियों से अपील करती है कि ऐसा कोई भी कार्य न करें जो कानून के विरुद्ध हो और जिससे दूसरों की सुरक्षा को खतरा हो।



