Banga Electronics

Kidszee

हापुड़:डीएम- एसपी ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में स्थित वन स्टॉप सेंटर का अचानक निरीक्षक किया.
निरीक्षण के दौरान, उन्होंने सेंटर के अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की. इसके साथ ही, उन्होंने अल्पावास गृह, भोजनालय, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का भी जायजा लिया.
निरीक्षण के बाद, डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.