Banga Electronics

Kidszee

जनपद की तीनों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, सदर तहसील में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, संबंधित अधिकारियों द्वारा कराया निस्तारण

हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना तीनों तहसीलों में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

जनपद की तीनो तहसीलो में प्राप्त हुई 111 शिकायतें, 32 का मौके पर कराया गया निस्तारण

तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समय अंतर्गत करें निस्तारण : जिलाधिकारी

हापुड़। सदर तहसील में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 24 का मौके पर अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराया गया। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जनपदीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं मंशानुरूप तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए। जिलाधिकारी तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें, जिन शिकायतों में जांच के उपरांत करवाई की जानी है उसमें अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने के उपरांत ही शिकायत का निस्तारण करेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, उपजिलाअधिकारी हापुड़ , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील त्यागी, तहसीलदार हापुड़, पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही गढ़मुक्तेश्वर तहसील में अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ जहां पर 24 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 5 का निस्तारण अपर जिलाधिकारी द्वारा कराया गया। इसी क्रम में धौलाना तहसील की अध्यक्षता करते हुए उप जिला अधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतो को सुना। सम्पन्न हुए धौलाना तहसील दिवस में 27 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 3 का निस्तारण किया गया।