Banga Electronics

Kidszee

नाबालिग साले के साथ कुकर्म करने व मारपीट करने के पश्चात मौत होने के मामले में आरोपी मौलाना गिरफ्तार

थाना हाफिजपुर पुलिस ने नाबालिग साले के साथ कुकर्म करने व मारपीट करने के पश्चात उसकी मृत्यु होने की घटना में नामित अभियुक्त (मौलाना) को किया गिरफ्तार।

कार्यवाहीः-



गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 116/2025 धारा 115(2), 105 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त (मौलाना) को ग्राम उबारपुर से ग्राम अकडौली वाले रास्ते पर पडने वाले चौराहे से गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

शहजाद पुत्र हनीफ निवासी ग्राम गौसपुर थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत, वर्तमान पता इमाम नूर मस्जिद ग्राम उबारपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. व0उ0नि0 विजय सिह थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।

2. है0का0 रवि तेवतिया थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।

3. का0 राजेश कुमार थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।

4. का0 पुष्पेन्द्र कुमार थाना हाफिजपुर जनपद हापुड।