Banga Electronics

Kidszee

गृह कलेश:हापुड़ में दादा की बंदूक से पोते ने खुद को गोली मारकर की जीवन लीला की समाप्त, आत्महत्या की घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी

ग्रह कलेश:हापुड़ में दादा की बंदूक से पोते ने खुद को गोली मारकर की जीवन लीला की समाप्त, आत्महत्या की घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी 

 हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में एक 32 वर्षीय युवक हारिश ने लाइसेंसी बंदूक से अपनी कनपटी पर गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।बताया जा रहा है ग्रह कलेश के चलते हारिश ने ये कदम उठाया है हारिश का विवाह करीब चार माह पूर्व हुआ था। ग्रह कलेश के चलते हारिश ने अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक से खुद के कनपटी पर गोली मार ली आनन-फानन में घर वाले घायल हारिश को अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में हारिश ने दम तोड़ दिया फिलहाल पुलिस बल मौके पर पहुंचा है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच में जुटा हुआ है। वही गोली मारकर युवक के आत्महत्या करने की घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है।