हापुड़। मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने थाना हाफिजपुर पहुंच कर इंस्पेक्टर आशीष पुंडीर समेत पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी। सभी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उपहार भेंट किए। पुलिस कर्मियों ने इस स्नेहपूर्ण पहल से प्रभावित होकर छात्राओं को धन्यवाद दिया। साथ ही समाज की सेवा में अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर आशीष पुंडीर ने राखी के त्योहार की महत्ता के बारे में बताया कि राखी केवल बहन का रिश्ता स्वीकारना नहीं है अपितु राखी का अर्थ है, जो यह श्रद्धा व विश्वास का धागा बांधता है। वह राखी बंधवाने वाले व्यक्ति के दायित्वों को स्वीकार करता है। उस रिश्ते को पूरी निष्ठा से निभाने की कोशिश करता है। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य एवं अध्यापिका मौजूद रहीं।


