एसपी ने रक्षाबंधन पर्व पर बस स्टेंड यात्रियों की अधिकता को देखते हुए अतिरिक्त बसों का प्रबन्ध कराया, स्टेशन पर बने कन्ट्रोल रूम से कैमरों के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
हापुड़- शनिवार को रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थाना नगर क्षेत्रांर्तगत रोडवेज बस स्टेंड का भ्रमण कर यात्रियों की कुशलता ली गई, यात्रियों की अधिकता को देखते हुए एआरएम से वार्ता कर यात्रियों की सुविधा के अतिरिक्त बसों का प्रबन्ध कराया गया, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा हापुड़ रेलवे जंक्सन का भ्रमम कर स्टेशन पर बने कन्ट्रोल रूम से कैमरों के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


