हापुड नगर पुलिस द्वारा दिनांक 06.08.2025 को किए गए अवैध हथियार फैक्ट्री के भंडाफोड़ से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
> जिसके कब्जे/निशानदेही पर 02 अवैध तमन्चें, एक अवैध पोनिया व एक जिन्दा कारतूस बरामद ।
कार्यवाहीः-
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र बनाने/बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 494/2025 धारा 5/25 में वांछित अभियुक्त को आनंद विहार में बिजली घर आने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे/निशानदेही पर 02 अवैध तमंचे, एक अवैध पोनिया व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है, एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
शौकत पुत्र शाहिद निवासी ग्राम कस्तला कासमाबाद थाना पिलखुवा जनपद हापुड़।
बरामदगी का विवरणः-
➤ 02 अवैध तमन्चे 315 बोर।
> एक अवैध पोनिया 315 बोर।
> एक जिन्दा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री आशीष रस्तौगी थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।
2. उ0नि0 श्री नवनीत सिंह, थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
3. उ0नि0 श्री जितिन शर्मा थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
4. है0का0 494 अजय शंकर, थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
5. है0का0 903 रजनीश थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़।
6. का0 39 विपुल खोखर थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
7. का0 910 कृष्णकान्त कुशवाहा थाना हापुड नगर जनपद हापुड़।
नोट- गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी महेश पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


