Banga Electronics

Kidszee

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल मे पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सीबीएसई क्लस्टर XIX वोलीबॉल के तीसरे दिन भारत माता की जय'के नारों से गूंज उठा

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल मे पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सीबीएसई क्लस्टर XIX वोलीबॉल के तीसरे दिन भारत माता की जय'के नारों से गूंज उठा



हापुड़। सीबीएसई क्लस्टर XIX वॉलीबॉल बालक वर्ग के तीसरे दिन का सूर्योदय आज जेएमएस में देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था। दिन के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने समूह को देशभक्ति की माला में पिरोया और एक ऐसे सपने की चर्चा की जिसका हर खिलाड़ी हमेशा सपना देखता है कि एक दिन वह तिरंगे झंडे को हवा में सभी झंडों से ऊपर उठता हुआ और गर्व और श्रद्धा से लहराता हुआ देख सके। उनके शब्दों ने प्रतिभागियों में जोश भर दिया और उनकी प्रेरणा ने उनके उत्साह को बढ़ाया। उन्होंने प्रतिभागियों को यह समझाया कि खेल न केवल शरीर को आकार देते हैं, बल्कि मस्तिष्क को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि मेहनती खिलाड़ी बुद्धिमान और समझदार छात्र बनते हैं। सभी खिलाड़ी यह बात सुन मुस्कुरा उठे। बाद में भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने अपने उत्साहवर्धक शब्दों से छात्रों को प्रेरित किया और जल्द ही वे अन्य प्रमुख व्यक्तियों जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, ख़ुशी चैंपियन राम गोपाल त्यागी, सीओ अनीता चौहान, एसएचओ (हाफिजपुर) आशीष पुंडीर,जिला महामंत्री पुनीत गोयल के साथ प्रबंध निदेशक डॉ आयुष सिंघल, सचिव डॉ रोहन सिंघल, महानिदेशक डॉ सुभाष गौतम, प्रिंसिपल डॉ निधि मलिक के नेतृत्व में वॉलीबॉल कोर्ट की ओर गए जहाँ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पूरा कार्यक्रम खेल, देशभक्ति, संगीत और नृत्य के रूप में सामने आया,संगीत शिक्षिकाओं कांता पलवलिया और मयंक द्वारा गाए गए 'आशाएँ' गीत ने सभी खिलाड़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में नृत्य शिक्षिका प्राची त्यागी की सबसे प्रतिभाशाली छात्राओं में से एक, कनक ने सभी गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष सुंदर प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाए मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किये गए। सभी कार्यकृम के पश्चात मैच शुरू हो गए और एक के बाद एक शानदार मैच होते देख सभी दंग रह गए। अंडर 19 वर्ग में डायनेस्टी एमजी अकादमी उत्तराखंड, राजेंद्र अकादमी मुरादाबाद, सेंट टेरेसा नैनीताल, रेनेसां स्कूल बुलंदशहर, एसजीएन हाई स्कूल उत्तराखंड, आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ, दयानंद विद्या मंदिर नोएडा, द आर्यन स्कूल मेरठ, नेहरू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नोएडा, केडी पब्लिक स्कूल बुलंदशहर, जे एसएस पब्लिक स्कूल उत्तराखंड, विद्या वर्ल्ड स्कूल बरेली, कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ, मॉडर्न नेशनल पब्लिक स्कूल गाजियाबाद, बाल बारी पब्लिक स्कूल मोदीनगर, आर्मी स्कूल देहरादून रायवाला, सेंट मैरी गजरौला ने सभी बाधाओं को पार करते हुए शानदार जीत हासिल की।