एडीएम - एएसपी ने तीर्थ नगरी दौरा किया, यातायात व्यवस्था को बेहतर को बनाने के लिए निर्देश दिए
हापुड़। श्रावण मास को देखते हुए, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने सीओ वरुण मिश्रा और कोतवाल नीरज कुमार के साथ हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के तीर्थनगरी बृजघाट का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना था। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।


