वृद्ध महिला ने गंगा में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास,गोताखोरों ने बचाई जान
BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।ग्रह क्लेश के चलते व्रद्ध महिला ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद व्रद्ध महिला की जान बचाई।तीर्थ नगरी ब्रजघाट में शुक्रवार को अचानक एक व्रद्ध महिला ने ऑटो से उतरकर गंगा में छलांग लगा दी।वहां मौजूद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बचा लिया।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुंची।जानकारी पर पता चला कि ग्रह क्लेश और मानसिक तनाव से परेशान होकर महिला ने ये कदम उठाया था।
बृद्ध महिला को पुलिस ने किया परिजनों को सपुर्द-
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि व्रद्ध महिला ने परिवार के लोगों से नाराज होकर ये कदम उठाया।महिला के परिजनों को हिदायत देकर उन्हें परिवार को सौंप दिया है।


