Banga Electronics

Kidszee

सीआरपीएफ जवान की ह्रदय गति रुकने से मौत,सेना ने पार्थिव शरीर को दी सलामी

सीआरपीएफ जवान की ह्रदय गति रुकने से मौत,सेना ने पार्थिव शरीर को दी सलामी


BY-BHOOPENDRA SAGAR
हापुड।ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के जवान की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई।जिसकी खबर गांव के लोगों को मिलते ही गांव में मातम छा गया।थाना बाबुगढ़ क्षेत्र के गांव अटुटा निवासी कुलदीप पुत्र मदन आसाम में सीआरपीएफ बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।शुक्रवार को फौजी के सीने में दर्द की शिकायत हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान ह्रदय गति रुकने से फौजी की मौत हो गई।फौजी की मौत की सूचना जब परिजनों को मिलते ही हड़कम्प मच गया।जिसके बाद से ही गांव में मातम का माहौल है।फौजी के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर परिवार व ग्रामीणों के साथ श्मशान घाट ले गया।सेना के जवानों ने सलामी देकर अंतिम संस्कार कराया।