पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू की
BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर से सर्विस रोड पर खड़ी मैजिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गएदुर्घटना में मैजिक गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए।आपको बता दें कि सोमवार की सुबह मुरादाबाद की तरफ से एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने पहले तो एनएच 9 रोड़ किनारे गांव अल्लाबक्सपुर डिवाइडर स्थित लोहे की रेलिंग को तोड़ा और फिर सर्विस रोड किनारे खड़ी एक टाटा मैजिक गाड़ी में जा टकराया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।गाड़ी में मौजूद अभिषेक व अमन निवासी गांव अतोड़ा खेड़ा जनपद कासगंज घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।ट्रक चालक दुर्घटना होते ही मौके से फरार हो गया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
क्या बोले कोतवाली प्रभारी--
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार पुलिस द्वारा करा दिया गया है।दोनों ही घायल अब सही है।ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है ड्राइवर की तलाश की जा रही है।



