Banga Electronics

Kidszee

बंद मकान का ताला तोड़कर घर में चोरी,पुलिस जांच में जुटी

 घरेलू सामान सहित कपड़े गहने ले उड़े चोर

BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर मे रखे घरेलू सामान सहित कपड़े व गहनों पर हाथ साफ कर दिया।पीड़ित को जब जानकारी हुई जब वो कई दिनों के बाद अपने घर नोकरी से लौटा।पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।आपको बता दें कि थाना बहादुरगढ क्षेत्र के गांव जखैडा रहमतपुर निवासी सुखपाल पिलखुवा में नौकरी करता है और परिवार सहित वहीं रहता है।दस से लेकर बीस दिन उपरांत वो अपने घर आता रहता है। पित्र पक्ष के चलते अपनी  चाची का श्राद्ध करने के लिये जब गांव आया और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर जैसे ही मकान मे घुसा तो कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देख उसके होश उड़ गए।कमरे में जब अंदर गया तो सेफ संदूक सब खुले पडे और सामान अस्त व्यस्त पडा हुआ था।उसने देखा कि घर में रखे गहने,कांसे पीतल के बर्तन और कपडे सब गायब थे। सुखपाल ने बताया कि अपनी बेटी की शादी करने के लिये सामान इकटठा कर गांव मे ही रखा था क्योकि शहर में समान रखने की इतनी जगह नहीं थी। थोडा थोड शादी का सामान गांव के घर मे ही जोड़कर रख रहा था।पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर  फोन करके पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल कर सुखपाल से कुछ अहम जानकारी ली।वहीं पुलिस का कहना है कि चोरी को लेकर जांच की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।