सफलता : एक अवैध चाकू भी बरामद
- चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
By bhoopendra sagar
गढ़मुक्तेश्वर।पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को चोरी की बुलेट मोटरसाइकल के साथ दबोच लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त पर अवैध चाकू भी बरामद हुआ।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि स्याना चोहराहा चौकी इंचार्ज रमेश चंद सिंह अपनी पुलिस टीम उप निरीक्षक नितिन कुमार,उप निरीक्षक गौरव कुमार व कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार के साथ स्याना रोड़ गांव करीमपुर गेट के निकट मंगलवार की देर रात्रि गस्त कर चेकिंग कर रहे थे।तभी स्याना की तरफ से एक बुलेट मोटरसाइकल आती दिखाई दी।जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने बुलेट और तेज दौड़ा दी।पुलिस ने पीछा कर बुटेल व चालक को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान चालक पर एक अवैध चाकू बरामद हुआ पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम धीरज पुत्र कलवा उर्फ उदयवीर निवासी गांव सिकन्दरपुर थाना बहादुरगढ़ बताया।जांच में पता चला कि अभियुक्त से बरामद की गई बुलेट अलीगढ़ से चोरी की गई थी।कानूनी कार्यवाही के बाद अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


