Banga Electronics

Kidszee

गढ़ पुलिस ने डेढ़ किलो अवैध गांजे के साथ एक दबोचा, अभियुक्त पर पहले भी हैं कई मुकदमे दर्ज

गढ़ पुलिस ने डेढ़ किलो अवैध गांजे के साथ एक दबोचा, अभियुक्त पर पहले भी हैं कई मुकदमे दर्ज


रिपोर्ट- भूपेंद्र सागर

गढ़मुक्तेश्वर।पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से गांजा ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार की तड़के सुबह करीब दो बजे नगर चौकी इंचार्ज द्विजेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ नगर की ठंडी सड़क स्थित गस्त कर चेकिंग कर रहे थे ।उसी दौरान शक होने पर एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से लगभग डेढ़ किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीशान पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला मिर्धापाड़ा गढ़मुक्तेश्वर बताया।जो अंधेरे में गांजा लेकर कहीं बाहर सप्लाई करने जा रहा था।जानकारी से पता चला कि अभियुक्त पर पहले से ही छेड़खानी व चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं।आरोपी पर कानूनी कार्यवाही कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।