कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र
फेसबुक पर दी गयी धमकी
BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष को फेसबुक आईडी से जान से मारने की धमकी मिली है,जिससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।आपको बता दें कि गढ़ नगर के छोटा बाजार के रहने वाले टिंकू शर्मा ने तहरीर देते हुए बताया कि वो हिन्दू युवा वाहिनी संगठन में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हैं।जोकि संगठन के अच्छे कार्यों को लेकर फेसबुक पर भी अपडेट रहते हैं।उन्होंने बताया कि फेसबुक आईडी सच का सामना गढ़मुक्तेश्वर से मुझे जान से मारने की धमकी मिली है।जिसको लेकर थाने में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।प्रार्थना पत्र देने में संगठन के नगर संयोजक राहुल शुक्ला,ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा,नगर प्रभारी दीपक शर्मा,ब्लॉक संयोजक ओमकार सिंह,ब्लॉक महामंत्री अंकित राजपूत,ब्लॉक उपाध्यक्ष अंकित सोम,नगर उपाध्यक्ष श्याम प्रजापति,गो रक्षादल के जिला संयोजक प्रदीप रावत,एडवोकेट पीयूष गोयल आदि शामिल रहे।


