Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर : पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेकने वाला पति गया जेल

 
 छह नशीली गोली और दो करोरी बरामद


BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।शुक्रवार को क्षेत्र में जब सनसनी फैल गयी थी जब पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव खेत के एक कुएं में फेंक दिया था।पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि पत्नी गुलशन परवीन (35) को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं,और बेहोश होने पर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी,हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए अपने एक साथ के साथ मिलकर शव को रजाई व प्लास्टिल के बोरे में भरकर ई रिक्शा से वैट के जंगल मे स्थित पुराने कुएं में फेंक दिया,और ऊपर से घास कबाड़ व मिट्टी डाल कर ढक दिया था।आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल का समान पुलिस ने बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या करने वाला वैट निवासी मोहम्मद आजाद पुत्र हकीकत को वैट नहर से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर छह नशीली गोलियां व दो कटोरी बरामद की हैं,आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था जहां से अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।