Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर :स्कूल पीटीआई की शर्मनाक हरकत,महिला शिक्षक को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

देश के भविष्य को आखिर क्या शिक्षा देंगे ये शिक्षक


BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।जब शिक्षक ही भक्षक बन जाए तो ऐसे में उस स्कूल में पढ़ने वाले देश के भविष्य कहे जाने वाले छात्र व छात्राओं पर क्या असर होगा,ये सब बातें सुनने में अजीब सी लगती हैं,लेकिन ऐसा ही एक शर्मशार कर देने वाला मामला गढ़मुक्तेश्वर नगर के एक नामचीन स्कूल का प्रकाश में आया है,जहां महिला शिक्षक ने थाने में तहरीर देकर अपने ही स्कूल के एक पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) मोबाइल व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर आरोप लगाया है।महिला ने बताया कि आरोपी पीटीआई अब से पहले भी आपत्तिजनक संदेश भेज चुका है,जिसके बाद मेरे द्वारा आरोपी को ऐसी हरकत ना करने को लेकर चेतावनी भी दी गई थी,लेकिन अपनी हरकतों से ये बाज नहीं आया और फिर आपत्तिजनक व अश्लील सन्देश भेजने शुरू कर दिए,परेशान होकर महिला शिक्षक ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर उक्त आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है।
 ऐसे स्कूलों में छात्र व छात्रों के भविष्य का क्या होगा,ऐसी हरकतों के सामने आने पर स्कूली बच्चों पर क्या पड़ेगा प्रभाव-
क्षेत्रीय लोगों ने मामला संज्ञान में आने पर कहा कि शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूलों में जब शिक्षकों द्वारा अश्लीलता व अभद्रता महिला शिक्षक के साथ की जाएगी तो उसमें पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा,ऐसे शिक्षक स्कूलों व गुरु की छवि दोनों को धूमिल कर रहे हैं,स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों को समय समय पर जाकर स्कूल में बच्चों के चाल चलन व पढ़ाई को चेक करना चाहिए और उनको पढ़ने वाले शिक्षकों के विषय मे भी जानकारी करना अनिवार्य हो गया है,क्योंकि इस तरह की हरकतों ने परिजनों को भी भयभीत कर दिया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि महिला शिक्षक की तहरीर पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक को थाने लाया गया था,प्रकरण को लेकर पूछताछ भी की गई थी,आरोपी पक्ष के माफीनामे के बाद दोनों पक्षों का आपस मे बैठकर समझौता हो गया,आरोपी पीटीआई को ऐसी गलती दोबारा ना करने की  हिदायत देकर छोड़ दिया गया।