स्कूल व कॉलेज रोड़ पर खड़े युवकों को दी सख्त हिदायत
BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कॉलेजों को आने जाने वाले रास्तों व बाजार वाले रास्तों पर एंटी रोमियो अभियान चलाये हुए है।थाना सिंभावली क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह के नेतृत्व में सोमवार को एंटी रोमियो अभियान चलाया गया,इस दौरान हरौड़ा मोड़ और हिम्मतपुर स्कूल रोड पर खड़े युवकों की चेकिंग की गई,चेकिंग के दौरान सीओ स्तुति सिंह ने युवकों को सख्त हिदायत दी,कि यदि किसी प्रकार की गलत हरकत की गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


