धौलाना में दिल छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला
BY-BHOOPENDRA SAGAR
धौलाना।मिशन शक्ति को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस छात्राओं व महिलाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही है,तो वहीं जनपद हापुड़ के गांव धौलाना में दिल छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला।जहां 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को गले लगाकर आशीर्वाद दिया,ग्रामीणों ने कहा कि अगर सभी पुलिसकर्मियों में ऐसी मानवीयता दिखाई जाए तो आम जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा।आपको बता दें कि नीरज कुमार जहां भी थाने में तैनात रहे वहां अपनी एक अच्छी व मानवता की छवि के नाम से जाने जाते रहे हैं,क्षेत्र की जनता इन्हें इनके व्यवहार को लेकर हर जगह पसन्द करती रही है।


