Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर : ब्रजघाट श्री भागीरथी रामलीला में भरत मिलाप लीला का हुआ मंचन

 
मुख्य अतिथियों को रामलीला कमेटी ने किया सम्मानित

BY-SANDEEP SHARMA
गढ़मुक्तेश्वर।तीर्थ नगरी ब्रजघाट में भागीरथी रामलीला कमेटी के 68 वें वार्षिक महोत्सव के आयोजित रामलीला मैदान में भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी अंकुर त्यागी व धनवंत कुमार जैन,थाना प्रभारी मनोज कुमार बालियान रहे,श्री भागीरथी रामलीला कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथियों को पटका पहना कर व भगवान राम की प्रतिमा का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया,आदर्श रामलीला मंडल मथुरा के कलाकारों द्वारा रामलीला मैदान में भरत मिलाप की लीला के मंचन का शुभारंभ किया गया,रामलीला के आठवें दिन दाऊजी महाराज आदर्श रामलीला मंडल मथुरा कमेटी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भगवान राम की लीला और भरत मिलाप के संवाद के बारे में बताया कि भगवान राम और भरत का वनवास में मिलाप की प्रस्तुति दी गई।भगवान राम के 14 वर्ष वनवास जाने के बाद वन में राम और भरत का मिलाप दर्शकों के लिए भावुक पल था,भाई का भाई के प्रति प्रेम और समर्पण का दृश्य दर्शकों को खूब पसंद आया। भरत का अपने भाई राम को वनवास से वापिस चलकर अयोध्या का राजपाठ संभाले को लेकर कहते हे कि _रघुकुल रीति सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई_ यह कहकर लेने आए सभी लोगों को भगवान राम चुप करा देते हैं मगर भरत मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं,तब राम ने कहा प्रजा हित के लिए तुम जाओ ओर अयोध्या के प्रजा जनों को देखना है। साथ में माताओं का भी दायित्व निर्वाह करना है।भरत ने श्री राम के चरण पादुका को अपने सर पर उठाकर नम आंखों में आशुओं के साथ वहां से विदा होते हैं। 14 वर्ष तक श्री राम के चरण पादुका को अयोध्या के राज सिंहासन पर रखकर खुद जमीन पर चटाई बिछाकर सन्यासी का जीवन व्यतीत करते हुए राजपाट संभालते हैं।रामलीला कमेटी में पुलिस प्रशासन के द्वारा समस्त रामलीला मैदान में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी तैनात की गई।जिसमें चौकी प्रभारी ब्रजघाट इंद्रकांत यादव की समस्त टीम मौजूद रही,जिसमें उपस्थित रामलीला समिति के संरक्षक अनिल कुमार रस्तौगी,अध्यक्ष एडवोकेट अखिल शर्मा महामंत्री एड. घनश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास यादव,मंच प्रभारी एड.कपिल नागर,पूर्वअध्यक्ष राकेश शर्मा,समाजसेवी विनय मिश्रा ,ओमप्रकाश पहलवान,देवीदास कश्यप,पूर्व सभासद महेश बंसल उर्फ (टीटू),रामभरोसे,संजय रस्तौगी, डा.किशन,विनय मिश्रा,ठेकेदार भोला,तनुज कश्यप,आदि रामलीला समिति के पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।