अवैध कब्ज़े के लिए 8 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप
महिला और उसके नाबालिग बेटे को कमरे में बंद कर किया प्रताड़ित; पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
हापुड़। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में दबंगो द्वारा एक परिवार को बंधक बनाकर अवैध रूप से मकान पर कब्जा करने का आरोप। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी पीड़ित ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने 25 अप्रैल को मौहल्ला रफीक नगर निवासी को एक मकान का सौदा अंकन 19 लाख 10 हजार रूपये में किया था जिसकी बाबत एक 100 रूपये के स्टाम्प पर पीड़ित की पत्नी को झूठ बोलकर व बहला फुसलाकर एक रसीदनामा तैयार करा लिया। तथा आरोपियों ने आपस मे साज करके उक्त रसीदनामें में 8 लाख रूपये देना तहरीर करा दिया। जिसकी जानकारी पीड़ित की पत्नी को नहीं थी। आरोप है कि 25 मई 2025 को पीड़ित की पत्नी को उक्त लोगो ने धमकी दी कि तय अवधि पर 11 लाख 10 हजार रूपये देकर हम तुमसे बैनामा करा लेगे जिसे सुनकर पीड़ित की पत्नी हक्का बक्का रह गयी। तुमने झूठ बोलकर उक्त रसीदनामा लिखाया है तुम हमारे पूरे पैसे दे दो हम तुम्हें बैनामा कर देगें। जिस कारण वह पीड़ित व उसकी पत्नी से रंजिश रखने लगे। आरोप है कि मंगलवार को महिला समेत पांच लोग जबरदस्ती पीड़ित के घर में घुस आये और उसकी पत्नी व उसके नाबालिग पुत्र को घर में बन्धक बना लिया। आरोप है कि आरोपी आरोपियों ने पीड़ित के पुत्र की कनपटी पर तमंचा रख दिया और पीड़ित की पत्नी को धमकी दी कि या तो आज बैनामा कर दे या 8 लाख रूपये जो उक्त रसीद में लिखाये है वो वापस कर दें। आरोप है कि जब उसकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने उसकी पत्नी के साथ लात घुसो स जमकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए अभद्र व अश्लील व्यवहार किया और आरोपी गनी ने पीड़ित की पत्नी को जबरदस्ती कमरे में खींचने लगा और उसके कपड़े फाड़ दिये और अश्लील हरकते करने लगा तथा धमकी देने लगा या तो बैनामा कर दे नहीं तो तुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़गें। आरोप है कि दबंगो ने आपसी साजिश करके एकराय होकर पीड़ित की पत्नी व नाबालिग पुत्र को 8 घण्टे तक घर में बन्धक बनाकर रखा। आरोप है कि जब पीड़ित अपने घर पहुंचा और जब उसने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस पहुंची तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने एसपी के नाम शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


