प्रोपटी डीलर एचपीडीए और सरकार की आंख में झोंक रहे धूल
BY-BHOOPENDRA SAGAR
गढ़मुक्तेश्वर।नगर में रेलवे स्टेशन रोड पर अवैध रूप से कृषि भूमि की जमीन पर प्लाटिंग का काला कारोबार जोरो पर है,ये लोग कृषि भूमि को सस्ते दामों में लेकर बिना आबादी दर्ज कराए अवैध प्लाटिंग का काला कारोबार में लाखों की जमीन को करोड़ों में बेचकर चांदी काट रहे हैं,रेलवे स्टेशन रोड स्थित अवैध रूप से कॉलोनी काफी समय काटी जा रही है और भोली भाली जनता ने वहां अपने प्लाट लेकर बाउंड्री भी करके छोड़ दी है,बरसात के कारण प्लॉटों में घास फूंस और ऊंची ऊंची झाड़ियां उग आयी है,इतना ही नहीं दो से दिन लोगों ने मकान तक बना डाले,लेकिन अभी तक एचपीडीए विभाग इस कॉलोनी से अनजान बना हुआ है,धीरे धीरे लगभग पांच बीघा कृषि की जमीन पर प्लाटिंग भी कर दी गयी और एचपीडीए विभाग चेन की नींद सोता रहा,ना तो आजतक इसपर बाबा का बुलडोजर चला और ना ही कोई कार्यवाही हुई,बताया जा रहा है कि इस जमीन पर अवैध प्लाटिंग शोएब आलम और अनीश आलम ने की है,अब सोचने की बात यह है कि जहां एचपीडीए सभी अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही की जाने की बात करता है तो आखिर यह प्लाटिंग इतने दिन से इनकी नजर व कार्यवाही से कैसे बच गई
- मनमाने रेटों पर बेची जाती है जमीन-
यदि सर्किल रेट की बात की जाए तो गढ़ में कई प्रोपट्री डीलर ऐसे हैं,जो कई बीघा कृषि भूमि कम पैसों में खरीदकर उसको प्लॉट के रूप में बेचने का काम करते हैं,जिसमें प्रोपट्री डीलर खरीदार से सर्किल रेट से अधिक रेटों में भूमि को अच्छे पैसों में बेचकर कमाई करते हैं।एचपीडीए जेई अजय सिंघल ने बताया कि विभाग द्वारा समय समय पर कार्यवाही की जाती है,और जो कॉलोनी किसी कारण बच गईं हैं उन्हें चिन्हित कर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी


