दिल्ली से लखनऊ जाते समय पूर्व मंत्री लोगों से मिले
रिपोर्ट-भूपेन्द्र सागर
गढ़मुक्तेश्वर।हाइवे किनारे बीजेपी के उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री का लोगों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया,किसी कार्य से दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे मोहसिन रजा,रविवार की सुबह एनएच 9 के किनारे एक होटल के बाहर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे मोहसिन रजा का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया,किसी कार्य से दिल्ली से गढ़ होकर अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे पूर्व मंत्री।समाज सेविका नाज ठाकुर के नेतृत्व में इकट्ठा होकर लोगों ने मोहसिन रजा को फूल माला पहनाई,मोहसिन रजा ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर पावन नगरी है,यहां से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है,जब भी में यहां से गुजरता हूं तो दो मिनट के लिए यहां के लोगों से भेट करता हूँ,मुझे गंगा नगरी के लोगों से पहले से ही बहुत प्रेम रहा है।इस मौके पर साजिद मूँछ,इंतजार अली, मुल्लाजी शौकीन,इसरार, मोहसिन,जुल्फिकार,मौलाना कलाम,साबिर,जावेद,फैसल, सरफराज,नाजिम मूँछ आदि लोग मौजूद रहे।


