Banga Electronics

Kidszee

गढ़मुक्तेश्वर : बहादुरगढ पुलिस ने कागजात में खत्म सड़क पर दौड रही टाटा 407 को किया सीज,एक लाख पांच हजार का काटा चालान


बहादुरगढ़ पुलिस की कार्यवाही से कागजों में खत्म गाड़ी मालिकों में मचा हड़कंप



रिपोर्ट-भूपेन्द्र सागर
गढ़मुक्तेश्वर।थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक टाटा 407 गाड़ी पर कार्यवाही करते हुए उसे सीज कर दिया है,इसके साथ साथ  पुलिस ने एक लाख पांच हजार का चालान भी काटा है,बहादुरगढ पुलिस की इस कार्यवाही से कागजात मे खत्म वाहन मालिको मे हड़कंप मच गया है।बहादुरगढ थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया इस तरह के वाहनो पर चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी,क्योंकि कागजातों में खत्म हुए वाहन सड़क पर चलाये जाने उचित नहीं हैं।